पीएम मोदी के हाथों में देश निरंतर प्रगति के पथ पर

बुधवार को भाजपा की पड़वा प्रखंड इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया है.

पड़वा : बुधवार को भाजपा की पड़वा प्रखंड इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया है. बैठक के बाद पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष निरंजन प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के गाड़ी खास, पड़वा, मुरमा, पतरा, भूसरा आदि गांवों में जाकर ग्रामीणों को प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में पर्चा के माध्यम से जानकारी दी जा रही है.

पूर्व प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्री प्रसाद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद देश निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ता जा रहा है. भारत फिर से विश्वगुरु बनने के रास्ते पर अग्रसर है.

कोरोना काल में में पीएम श्री मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण ही विदेशों की तुलना में भारत में कम संक्रमण हो रहा है. इस मौके पर उमेश पासवान, अजीत मेहता, मुन्ना प्रसाद, शेषनाथ सिंह, डॉ सत्येंद्र मेहता, कोमल महतो, पप्पू मेहता, कौशल मेहता सहित कई लोग मौजूद थे.

posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >