आंधी व पानी के कारण शहर की विद्युत व्यवस्था चरमरायी, 100 बिजली के पोल गिरे

आंधी व पानी के कारण शहर की विद्युत व्यवस्था चरमरायी, 100 बिजली के पोल गिरे

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर पलामू जिले में बुधवार देर शाम को आंधी व बारिश से विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी. पूरे जिले में आंधी व वर्षा के कारण शहर की विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी. जिले में 100 से ज्यादा बिजली के पोल गिर गये, जबकि डेढ़ सौ से ज्यादा जगह पर बिजली के तार पर पेड़ गिर गये. शहर में करीब एक दर्जन पोल पर पेड़ की डाली गिरने से बिजली के पोल को नुकसान हुआ है. शहर में करीब चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही. मिनी बैरियर फीडर में फाल्ट शरहने के कारण शहर के कुछ भाग में आठ घंटे तक बिजली बाधित रही. शहर के बाजार फीडर व मिनी बैरियर फीडर में विद्युत आपूर्ति बाधित रही. जबकि रेड़मा विद्युत आपूर्ति केंद्र में खराबी आने के कारण तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही. सहायक विद्युत अभियंता एके बख्शी ने बताया कि आंधी व वर्षा के कारण बैरिया फीडर को कुछ देरी के लिए बंद किया गया था. लेकिन शहर के मुख्य भाग में रात 11 बजे ही विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गयी थी. बताया कि केंद्रीय कारागार के अंदर भी बिजली के तार पर सेमर का पेड़ गिर गया था. जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी. बुधवार रात तीन बजे जेल के अंदर विद्युत आपूर्ति बहाल की गयी. डॉ अरुण शुक्ला रोड में भी कई जगह बिजली के तार पर पेड़ की डाली टूट कर गिर गये थे. जिसे हटाकर विद्युत आपूर्ति बहाल किया गया है. ग्रामीण क्षेत्र के चैनपुर, रेहला, विश्रामपुर, पांकी , मनातू, छतरपुर क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिजली के पोल गिरे हैं. इसलिए वहां विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी थी. जिसे देर शाम तक बहाल कर दिया गया. आंधी के कारण 100 से ज्यादा पोल गिरे : कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि लगातार आंधी चलने के कारण जिले में 100 से ज्यादा बिजली के पोल गिर गये. कहा कि 150 से ज्यादा जगहों पर बिजली के तार पर पेड़ की डाली टूट कर गिर गयी है. उन्होंने कहा कि युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है. कहा कि 95 प्रतिशत जगह पर बिजली बहाल कर दी गयी है. बाकी बचे जगह पर भी आज विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी. जैसे-जैसे काम हो रहा है. वैसे-वैसे उस क्षेत्र में बिजली दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >