सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने पर करें कड़ी कार्रवाई : डीसी

सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने पर करें कड़ी कार्रवाई : डीसी

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर सोमवार को समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की. बैठक में डीसी ने जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए. इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. संबंधित विभागों को इस मामले में सक्रिय होकर कार्य करने पर जोर दिया गया. बैठक में बताया गया कि अप्रैल माह में जिले के विभिन्न जगहों पर 44 सड़क दुर्घटनाएं हुई थी. जिसमें 34 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 36 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. बैठक में सड़क दुर्घटना के कारणों की समीक्षा की गयी. बताया गया कि अधिकांश दुर्घटनाएं लापरवाही के कारण होती है. डीसी ने निर्देश दिया कि बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चलाने, ओवर स्पीडिंग व मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. सिविल सर्जन को गुड सेमेरिटन से जुड़े लंबित मामलों का निष्पादन करने को कहा गया. बताया गया कि अप्रैल माह में 629 वाहनों की जांच की गयी.इसमें 566 वाहनों से 18 लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया. बिना हेलमेट वाहन चलाने के मामले में 369 चालकों पर कार्रवाई की गयी. जबकि 267 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया गया.बैठक में एसपी दिलीप चौधरी, सदर एसडीओ सुलोचना मीणा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >