मेदिनीनगर. भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी ने शुक्रवार को निगम चुनाव को लेकर जिला कार्यालय में प्रेस कॉफ्रेंस किया. प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार रवि ने कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी किसी कारणवश समर्थित प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है. पार्टी की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि जो प्रत्याशी भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी व बहुजन समाज के जनमुद्दों को प्राथमिकता देते हैं. बिना किसी भेदभाव के अपने कार्यकाल में उन्हें मजबूती से लागू करने का लिखित-सार्वजनिक प्रस्ताव स्वीकार करेगा, पार्टी उसे जनसमर्थन देगी. उन्होंने कहा कि पिछले नगर निगम कार्यकाल में दलित, आदिवासी, पिछड़ा एवं मुस्लिम समाज के साथ लगातार छल-कपट किया गया. इन समाजों की बस्तियों में सड़क, नाली, पानी, स्ट्रीट लाइट, स्नानागार एवं सामुदायिक भवन जैसी बुनियादी सुविधाओं में गंभीर लापरवाही बरती गयी, जबकि नगर निगम क्षेत्र में इन समाजों की आबादी सर्वाधिक है. समर्थन श्री रवि ने चुनाव को लेकर छह सूत्री शर्तें भी रखी है.
जनमुद्दों को प्राथमिकता देने वाले को समर्थन
जनमुद्दों को प्राथमिकता देने वाले को समर्थन

जनमुद्दों को प्राथमिकता देने वाले को समर्थन