संत मरियम स्कूल में सरस्वती पूजा पर छात्रों ने गुरुजनों का किया पूजन
Copied link
संत मरियम स्कूल में सरस्वती पूजा पर छात्रों ने गुरुजनों का किया पूजन
प्रतिनिधि. संत मरियम आवासीय विद्यालय परिसर में विद्या, बुद्धि और कला की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा के साथ मनायी गयी. मौके पर आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने गुरुजनों का चरण पूजन किया.कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिसर में प्रसाद वितरण किया गया. वातावरण भक्ति, अनुशासन व सांस्कृतिक चेतना से परिपूर्ण रहा.मौके पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि सरस्वती पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह जीवन में ज्ञान, नैतिकता, आत्मसंयम और सृजनशीलता को अपनाने की प्रेरणा देती है. विद्यार्थियों से गुरुजनों के मार्गदर्शन में निरंतर अध्ययन व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया. कार्यक्रम ने छात्रों में भारतीय संस्कृति, शिक्षा के मूल्यों व गुरु परंपरा के प्रति गहरी आस्था व सम्मान का भाव जाग्रत किया. कार्यक्रम में प्राचार्य कुमार आदर्श, छात्रावास अधीक्षक उत्कर्ष देव, समन्वयक रोशन राज, विकास विश्वकर्मा समेत कई शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थे. आयोजन दसवीं कक्षा के छात्रों ने किया. छात्रों की ओर से अध्यक्ष राजकुमार, सचिव अंजली राज, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार, एंजेल कुमारी, यशराज, हसनैन ,मोहित शौरव, इंतखाब, सत्यम, अंकित, पियूष, बादल कुमार सक्रिय रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.