संत जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के छात्राओं की हाथों से बनी राखियां पहुंचेंगी राष्ट्रपति,पीएम व जवानों तक

पलामू के संत जोसफ कॉन्वेंट स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सीमा पर तैनात जवानों के लिए अपने हाथों से खास राखियां तैयार की हैं।

विश्रामपुर (पलामू) : रक्षाबंधन के पर्व पर बिश्रामपुर संत जोसफ कॉन्वेंट स्कूल ने देशभक्ति और सम्मान का अनूठा उदाहरण पेश किया है. विद्यालय की छात्राएं इस बार अपने हाथों से बनाई गई राखियां राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से लेकर सीमा पर तैनात जवानों तक भेजेंगी.

राष्ट्रीय एकता व राष्ट्रसेवा की भावना जागृत

देश के रक्षकों को बहनों का स्नेहविद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति,राष्ट्रीय एकता व राष्ट्रसेवा की भावना को और भी जागृत करना है.छात्राओं द्वारा तैयार की गयी स्वच्छ,रचनात्मक व आकर्षक राखियों को इंडिया पोस्ट के माध्यम से भेजा जायेगा.

इन गणमान्यों को भेजी जायेंगी राखियां विद्यालय से बनकर जाने वाली राखियां निम्न को प्रेषित की जायेंगी:

- माननीय राष्ट्रपति,माननीय प्रधानमंत्री, माननीय गृहमंत्री- भारतीय सेना के वीर जवान

- झारखंड के महामहिम राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री- पलामू उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक

सिर्फ त्योहार नहीं,राष्ट्र के प्रति दायित्व

विद्यालय के निदेशक एन के तिवारी ने कहा कि यह केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है.इसके जरिए हम छात्राओं को यह सिखाना चाहते हैं कि देश की सेवा में लगे लोगों के प्रति हमारा सम्मान व कृतज्ञता कैसी होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: गढ़वा के केतार बाजार में मकान का दिवार ढहा, मलबे से निकले प्राचीन चांदी के सिक्के

इंडिया पोस्ट के माध्यम से भेजी जायेंगी राखियां

स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि सभी छात्राओं से निर्धारित तिथि तक अपनी बनाई हुई राखियां स्कूल में जमा कराने की अपील की गयी है.इसके बाद इंडिया पोस्ट द्वारा डाक विभाग के सहयोग से ये राखियां देश के कोने-कोने तक पहुंचाई जाएंगी.

छात्राओं ने स्वयं बनायी है राखियां

जिन छात्राओं ने अपने हाथों से राखियां बनायी हैं उनमें प्रजना कुमारी,नीतू कुमारी, प्रणाली कुमारी,साबिया,आलिया,फ़िज़ा, लक्ष्मी,मान्या,आर्या,शिफा,श्रेया,प्रिया आदि का नाम शामिल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >