Palamu: हरिहरगंज में कार-बाइक की टक्कर में युवक घायल, हालत गंभीर

हरिहरगंज के बेलोदर मोड़ पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है.

Palamu: पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बेलोदर मोड़ के समीप एनएच-139 पर मंगलवार को मारुति एस प्रेसो कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में युवक का बायां पैर टूट गया, जबकि जांघ और कोहनी भी बुरी तरह से जख्मी हो गया है.

अचानक कार के सामने आ गया बाइक सवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारुति एस प्रेसो कार हरिहरगंज से छतरपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान बेलोदर मोड़ स्थित सुरभि होटल के समीप बाइक सवार अचानक सड़क पर आ गया. इसी क्रम में कार की टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

औरंगाबाद के जम्होर का रहने वाला है युवक

घायल की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के कोशडीहरा गांव निवासी चंदन कुमार (30), पिता सुरेंद्र भगत के रूप में हुई है. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया.

इसे भी पढ़ें: Palamu: हुसैनाबाद के ग्रामीणों को अब 45 नहीं 25 दिन में ही मिलेगा दूसरा सिलेंडर, पेट्रोलियम मंत्रालय का निर्देश जारी

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने किया रेफर

हरिहरगंज सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अरविंद कुमार और डॉ सुनील कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. पुलिस ने कार को कब्जे में लिया घटना की सूचना मिलने पर एएसआइ ननकू बैठा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मारुति एस प्रेसो कार (जेएच-01ईआर-2210) को कब्जे में लेकर हरिहरगंज थाना ले आयी है. पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: Palamu: हरिहरगंज के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >