सतबरवा, पलामू: सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के रबदा पंचायत अंतर्गत परसही तथा बकोरिया पंचायत के बकोरिया, कमारू और कसियाडीह गांव के खिलाड़ियों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सिन्हा के नेतृत्व में फुटबॉल का वितरण किया गया.
आशीष सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और खेलकूद को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फुटबॉल का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों से खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल, बैट-बॉल और वॉलीबॉल का वितरण किया जा रहा है.
उन्होंने खिलाड़ियों से नशापान से दूर रहने तथा पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेल के क्षेत्र में भी बेहतर करियर बनाया जा सकता है. खेल सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का माध्यम है.
फुटबॉल वितरण के दौरान बकोरिया पंचायत के पंसस प्रेमचंद उरांव, भुनेश्वर साहू, सुनील उरांव, अभिषेक कुमार, प्रवेश यादव, संदीप यादव, रविंद्र सिंह, सेंगल उरांव, दिनेश रजक, धनंजय गुप्ता, विजय उरांव और महेंद्र उरांव समेत कई लोग मौजूद थे.
