जीवन में संघर्ष करने की प्रेरणा देता है खेल : आईजी

पलामू जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू

पलामू जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

पलामू क्लब के इंडोर स्टेडियम में जिलास्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. पलामू जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चैंपियनशिप शुरू हुआ. बुधवार को मुख्य अतिथि पलामू के आइजी शैलेंद्र सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया. उन्होंने चैंपियनशिप के आयोजन के लिए एसोसिएशन को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से खेल के विकास में सहूलियत होगी. उन्होंने जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि खेल से जीवन में संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है. विशिष्ट अतिथि नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है. खिलाड़ी खेल का बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा को विकसित करें. संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है. अपनी प्रतिभा के बल पर खिलाड़ी कैरियर का निर्माण कर सकते हैं. अतिथियों ने बैडमिंटन खेलते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. एसोसिएशन के सचिव मनोज सिंह उर्फ बिल्लू ने बताया कि 30 जनवरी तक यह चैंपियनशिप चलेगा. खेल प्रतियोगिता में अंडर 14, 17, 19 आयु वर्ग के बालक बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम का संचालन बबलू चावला ने किया. मौके पर गिरधारी गर्ग, रिंकी नामधारी, राजिंदर सिंह बंटी, नवीन गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजन गुप्ता, राजेश कुमार, जेएनवि के शिक्षक जेबी सिंह, सुधा कुमारी, एन सोरेन सहित काफी संख्या में खिलाड़ी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >