खेल से नेतृत्व क्षमता का विकास होता है : डॉ मेहता

खेल से नेतृत्व क्षमता का विकास होता है : डॉ मेहता

तरहसी. प्रखंड के ग्राम उदयपुरा-टू में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच का आयोजन किया गया. मैच उदयपुरा-टू व पांकी टीम के बीच खेला गया. शानदार प्रदर्शन करते हुए पांकी टीम ने जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया. पांकी के विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. मौके पर डॉ मेहता ने कहा कि खेल के आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को विकसित होता है. उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और नशा व अन्य कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान भी किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >