जमीन बेचने को लेकर पिता-बेटे के बीच विवाद के बाद पिता की हत्या, बेटे पर लगा आरोप

पांकी में जमीन बेचने की जिद को लेकर बेटे ने पिता की हत्या कर दी। शव को जंगल में छिपाया गया था, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पलामू. पांकी थाना क्षेत्र के ताल पंचायत अंतर्गत मतुली गांव में पिता-बेटे के बीच विवाद के बाद पिता की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान जगतपाल सिंह (60 वर्ष) के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार, पिता और बेटे के बीच अक्सर विवाद होता था.

रात को दी घटना को अंजाम

बताया जा रहा है कि जमीन बेचने को लेकर भी दोनों के बीच विवाद चल रहा था. जगतपाल सिंह अपने इकलौते पुत्र संतु कुमार की जमीन बेचने की कथित जिद से सहमत नहीं थे. इसी बात को लेकर बीती रात विवाद बढ़ने के बाद पुत्र द्वारा पिता की हत्या किए जाने का आरोप है. घटना के बाद आरोपी पुत्र संतु कुमार फरार बताया जा रहा है.

शव को जंगल में छिपाया

घटना की सूचना मिलने के बाद पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद जंगल में छिपाकर रखे गए शव को करीब दोपहर तीन बजे बरामद किया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: मेदिनीनगर में 20 वर्षीय विवाहिता की मौत, पुलिस हिरासत में नशे में धुत पति

इलाके में सनसनी फैल गई है

घटना के बाद मतुली गांव समेत आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. हत्या के वास्तविक कारणों और घटना में आरोपी की भूमिका की पुष्टि के लिए पुलिस ग्रामीणों एवं परिजनों से पूछताछ कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >