100 बोतल देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल , एसयूवी वाहन जब्त

100 बोतल देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल , एसयूवी वाहन जब्त

प्रतिनिधि हुसैनाबाद पुलिस ने दंगवार पुलिस पिकेट के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चार कार्टून देशी शराब लदे वाहन को जब्त किया है. साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक विक्रांत सिंह थाना क्षेत्र के बहेरा गांव का रहने वाला है, शराब के साथ एक्सयूवी 500 जिसका नंबर एचआर 26बी जेड 0496जब्त किया गया है. हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया की एसडीपीओ दिव्यांशु शुक्ला को गुप्त सूचना मिली की जपला दंगवार रास्ते एक वाहन पर अवैध शराब बिहार भेजा जा रहा है, सूचना के आधार पर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया, टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दंगवार पुलिस पिकेट के पास चेकिंग अभियान चलाया गया, इस दौरान एक वाहन को रोक कर तलाशी ली गयी तलाशी के दौरान वाहन में चार कार्टून में देशी शराब पाया गया. कार्टून में देशी टनाका अंकित था प्रत्येक कार्टून में 25 टनाका देशी शराब पाया गया, इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत मेदिनीनगर भेज दिया गया. इस अभियान में एस आई मुकेश सिंह, एएसआई कालिका राम सहित कई आरक्षी शामिल थे, चंदन कुमार ने बताया की अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >