कजरु कला में स्थिति नियंत्रण में, 10 को जेल

गुरुवार की देर शाम विवाद के बाद झड़प

पांडू.

पांडू के कजरु कला में गुरुवार की देर शाम बाइक जुलूस पार नहीं करने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया था. इस दौरान जुलूस में शामिल नौ बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. आरोप है कि पांच लोगों के साथ मारपीट भी की गयी. घटना के बाद रात से ही धारा 144 लागू कर दिया गया है. वहीं दोनों गुटों के 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. जिन्हें जेल भेजा गया है, उनमें ललन चौधरी, विकास चौधरी, सोनू कुमार चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, विकास कुमार चौधरी (सभी रतनाग गांव), वहीं तौफीक आलम, असगर अली, नसीम अंसारी, तौफीक अंसारी एवं अमजद अली सभी ग्राम कजरु कला के निवासी हैं. घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >