पिस्टल दिखा युवक को अगवा कर ले गये, गोली मारी, मौत

ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ लिया, उसकी जमकर की पिटाई

पाटन. लोइंगा गांव के असनौर टोला के योगेंद्र यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार की शाम करीब 7:15 बजे की है. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पाटन थाना प्रभारी लालजी व किशुनपुर ओपी प्रभारी कुमार निरज दलबल के साथ पहंुचे. ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये अपराधी को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं गोली लगने से घायल योगेंद्र व पकड़े गये अपराधी को एमएमसीएच में भर्ती कराया. जहां योंगेंद्र की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार योगेंद्र घर के बाहर बैठा हुआ था. इसी क्रम में तीन बाइक पर छह अपराधी पहुंचे. हथियार दिखा कर योगेंद्र को बाइक पर बैठाकर करीब डेढ़ किमी दूर दोमुहानी के पास ले गये व पेट में गोली मार दी. वहां मौजूद ग्रामीणों ने पीछा कर एक अपराधी को पकड़ लिया. उसकी जमकर धुनाई कर दी. पिटाई से उसकी भी हालत गंभीर बतायी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >