पाटन. शिवनारायण सिंह की 69 वीं जयंती गुरुवार को मनायी गयी. प्रखंड के सगुना मोड़ पर स्थित स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. लोगों ने कहा कि शिवनारायण सिंह समाज के प्रति सजग रहते थे. उन्होंने चक्रीय विकास से जुड़े थे. उनके द्वारा गांव में कई एकड़ में फलदार व इमारती पेड़ लगाया था. वह आज भी देखने को मिलता है. लोगों ने कहा कि शिवनारायण की भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है. मौके पर पाटन पश्चिमी पाटन के जिप सदस्य जयशंकर सिंह, महेंद्र पांडेय, धर्मदेव सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, रामविनय पांडेय,उदय सिंह, ईश्वरी सिंह, काशीनाथ सिंह, पंकज सिंह, बबलू सिंह, मुस्तकीम अंसारी, अरुण सिंह, गिरेंद्र सिंह, विकास सिंह, अजय सिंह, अरविंद सिंह, योगेंद्र सिंह, विजय पांडेय समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.
शिवनारायण सिंह की जयंती मनायी गयी
शिवनारायण सिंह की जयंती मनायी गयी
