नावाबाजार में सात दिवसीय नॉक आउट कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

नावाबाजार में सात दिवसीय नॉक आउट कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

प्रतिनिधि : नावाबाजार प्रखंड के डाक बंगला मैदान में सात दिवसीय माहिरा नॉक आउट कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. गुरुवार को झारखंड विकास पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष विकास दुबे ने इसका उदघाटन किया. मौके पर प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष पिंकू पांडेय ,मुखिया रोहित कुमार तिवारी, इमामुद्दीन खान, राजद के जमालुद्दीन खान, उपप्रमुख मीर खुर्शीद आलम, इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिन्हा , कृष्ण कुमार गुप्ता, पूर्व जिप सदस्य अनुज राम, पूर्व मुखिया अजय कुमार मौजूद थे. टुर्नामेंट का आयोजन माहिरा इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मेराजुद्दीन खान के द्वारा किया गया है. इस टुर्नामेंट में आठ टीम हिस्सा लेगी. मुख्य अतिथि विकास दुबे ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन के संपूर्ण विकास में खेल का अहम योगदान है. विश्रामपुर के कमता व छतरपुर प्रखंड के रामगढ़ के बीच उदघाटन मैच हुआ. 16 ओवर के मैच में कमता की टीम ने पांच विकेट खोकर 235 रन हासिल किया. जवाबी पारी खेलने उतरी रामगढ़ टीम ने 180 रन पर सिमट गयी. इस तरह कमता की टीम 55 रन से मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आसिफ को मिला. मौके पर आयोजन समिति के सचिव आमिर आरिफ आलम, पप्पू कुमार गुप्ता, शेख उस्मान खान, मीर मशीर, मीर सलमान , वारिस आलम, सरफराज अनवर,मोहम्मद यासीन अंसारी, सजाद खान ,एकलाख खान ,मीर अमीरुद्दीन,मीर परवेज अख्तर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >