छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी है स्काउट-गाइड प्रशिक्षण : डॉ अजय

छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी है स्काउट-गाइड प्रशिक्षण : डॉ अजय

हरिहरगंज. भारत स्काउट और गाइड का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को संपन्न हुआ. शिविर के दौरान रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इससे पूर्व प्रतिभागियों को स्काउट-गाइड का सामान्य परिचय, झंडा बांधना व खोलना, रस्सी की विभिन्न गांठें, प्राथमिक उपचार, सड़क सुरक्षा नियम, अनुशासन और चित्रकला का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक सुनील कुमार ने प्रशिक्षण दिया. शिविर में बालिका उच्च विद्यालय हरिहरगंज, मध्य विद्यालय भगत तेंदुआ, कन्या मध्य विद्यालय हरिहरगंज, मध्य विद्यालय सियारभुका और सीता प्लस टू उच्च विद्यालय हरिहरगंज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. समापन अवसर पर सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय प्रसाद राय ने कहा कि स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है. यह अनुशासन के साथ जीवन जीने की सही राह दिखाता है. मौके पर शिक्षक डॉ ओरेंद्र कुमार यादव, कन्हैया प्रसाद सिंह, डॉ नागदेव यादव, नीरज सिंह, आलोक कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >