सतबरवा. शारदीय नवरात्र सह श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण यज्ञ के 35वें अधिवेशन को लेकर मंगलवार को महावीर मंदिर परिसर में नवयुवक संघ की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी धार्मिक आयोजन को धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में सर्वसम्मति से संजय कुमार को लगातार तीसरी बार नवयुवक संघ का अध्यक्ष चुना गया. वहीं नंदकिशोर प्रसाद को संरक्षक, हरिद्वार प्रसाद को उपाध्यक्ष, संतोष प्रसाद उर्फ लाइव बॉय को कोषाध्यक्ष तथा कुंदन जायसवाल को महामंत्री चुना गया.इसके अलावा चंदन प्रसाद, राहुल प्रसाद, दीवाना, सुरेंद्र प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, धीरज सोनी, अशोक प्रसाद, आकाश कुमार, राजन कुमार, बृजेश राम, भोलू कुमार एवं जितेंद्र प्रसाद को संघ का सदस्य चुना गया.
अध्यक्ष चुने जाने के बाद संजय कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महावीर चौक नवयुवक संघ की ओर से श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ के 35वें अधिवेशन सह दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा.
आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं का सहयोग लिया जाएगा.बैठक में अतुल कुमार, लक्ष्मण प्रसाद सोनी, संदीप प्रसाद, मनीष प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, बाबूलाल प्रसाद, सरवन प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
