सतबरवा: तीसरी बार नवयुवक संघ के अध्यक्ष चुने गये संजय कुमार

सतबरवा में नवयुवक संघ की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संजय कुमार को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया. इस दौरान आगामी शारदीय नवरात्र सह श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण यज्ञ को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया.

सतबरवा. शारदीय नवरात्र सह श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण यज्ञ के 35वें अधिवेशन को लेकर मंगलवार को महावीर मंदिर परिसर में नवयुवक संघ की बैठक हुई. बैठक में धार्मिक आयोजन को धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में सर्वसम्मति से संजय कुमार को लगातार तीसरी बार नवयुवक संघ का अध्यक्ष चुना गया. नंदकिशोर प्रसाद को संरक्षक, हरिद्वार प्रसाद को उपाध्यक्ष, संतोष प्रसाद उर्फ लाइव बॉय को कोषाध्यक्ष और कुंदन जायसवाल को महामंत्री चुना गया.

इसके अलावा चंदन प्रसाद, राहुल प्रसाद, दीवाना, सुरेंद्र प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, धीरज सोनी, अशोक प्रसाद, आकाश कुमार, राजन कुमार, बृजेश राम, भोलू कुमार एवं जितेंद्र प्रसाद को संघ का सदस्य चुना गया. बैठक में अतुल कुमार, लक्ष्मण प्रसाद सोनी, संदीप प्रसाद, मनीष प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, बाबूलाल प्रसाद, सरवन प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >