पलामू में बालू लदा हाइवा पलटा, एक व्यक्ति की दबने से मौत

पलामू जिले के मेदिनीनगर में बालू से लदा एक हाइवा अचानक पलट गया. इस हादसे में दबने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है.

चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

पलामू: पलामू जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है घटना जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर के केजी स्कूल रोड के पास की है जहां शुक्रवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर बालिका छात्रावास के सामने बालू लदा एक हाइवा पलट गया. हादसे में 32 वर्षीय युवक सिंटू सिंह की मौत हो गयी.

बालू अनलोड का किया जा रहा था काम

जानकारी के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास हाइवा से बालू अनलोड किया जा रहा था. इस दौरान मौके पर कुछ स्थानीय लोग खड़े थे इसी बीच हाइवा अचाकन एक ओर पलट गया. जिसमें एक व्यक्ति दब गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, मौके पर खड़े बाकी अन्य लोग वहां से दूर भाग गए. जिससे वे हादसे का शिकार होने से बच गए.

1:15 घंटे बाद निकला गया शव

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन पहुंची और युवक को निकालने का प्रयास किया. हाइवा को हटाने के लिए तीन हाइड्रा और दो जेसीबी का उपयोग किया गया. कड़ी मशक्कत करने के बाद दोपहर करीब 12.25 बजे युवक का शव निकाला गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एफएमसीएच भेज दिया है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सदिक चौक को जाम कर दिया है. बातया जाता है कि छत्तीसगढ़ से हाईवा बालू लेकर पहुंचा था.

ये भी पढ़ें- रामगढ़ में स्कूल-कॉलेज और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस चला रही जागरूकता अभियान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >