मेदिनीनगर : 8 साल से बुनियादी सुविधा को तरस रही बैंक कॉलोनी, लोगों ने चंदा कर बनाई सड़क

मेदिनीनगर नगर निगम के बैंक कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव से परेशान लोगों ने जनसहयोग से जर्जर सड़क की मरम्मत की. प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है.

राकेश कुमार पाठक की रिपोर्ट

मेदिनीनगर. नगर निगम में शामिल राजस्व गांवों में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या दो स्थित बैंक कॉलोनी मोहल्ले के लोग सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और शुद्ध पेयजल जैसी समस्याओं से परेशान हैं. लोगों का कहना है कि नगर निगम में शामिल होने के आठ वर्ष बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है.

सड़क कीचड़ में तब्दील

आज भी लोग जर्जर कच्ची सड़क से आवागमन करने को मजबूर हैं. बरसात में बैंक कॉलोनी के रोड नंबर चार और निचले इलाकों के लोगों की परेशानी और बढ़ गयी. कच्ची सड़क पर जलजमाव के कारण कई जगह गड्ढे बन गये और सड़क कीचड़ में तब्दील हो गयी. इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया.

ये भी पढ़ें: पलामू : बारिश से झांझी नदी पुल का एप्रोच पथ टूटा, 15 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा, स्कूल के बच्चे भी खतरे में

शिकायत के बाद भी नहीं भरे गये गड्ढे

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की स्थिति को लेकर शिकायत के बावजूद नगर निगम प्रशासन की ओर से गड्ढों को नहीं भरा गया. इससे नाराज लोगों ने खुद पहल की और जनसहयोग से जर्जर सड़क की मरम्मत करायी.

ये भी पढ़ें: पलामू : ओमप्रकाश हत्याकांड के विरोध में हंगामा पड़ा महंगा; 100 लोगों पर केस, पुलिस करेगी गिरफ्तारी

स्ट्रीट लाइट नहीं होने से अंधेरे में परेशानी

मोहल्ले में नगर निगम प्रशासन की ओर से स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगायी गयी है. इसके कारण रात में लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है. मोहल्ले के रविंद्र तिवारी, मिथिलेश सिंह, धीरेंद्र कुमार, विपिन सिंह, संजय यादव, दिवाकर, बीरेन्द्र साव, जितेंद्र सिंह, ललित गुप्ता, मिथिलेश कुमार, सुशील कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राधिका देवी, पूनम, रामभजन साव सहित अन्य लोगों ने गड्ढों में भरावट कर सड़क को चलने लायक बनाया. स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और शुद्ध पेयजल समेत अन्य बुनियादी समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >