Road Accident: पलामू के हुसैनाबाद में बाइक दुर्घटना में 2 की मौत के बाद रोड जाम

Road Accident: पलामू के हुसैनाबाद में बाइक दुर्घटना में 2 लोगों की मौत के बाद गुस्साये लोगों ने रोड को जाम कर दिया. पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है.

Road Accident|पलामू, चंद्रशेखर : झारखंड के पलामू जिले में सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत के बाद लोगों ने रोड को जाम कर दिया. दुर्घटना जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य पथ पर ऊपरी कला गांव के पास हुई.

दुर्घटना में 2 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

लोगों ने बताया कि बाइक दुर्घटना में नाबालिग सहित 2 लोगों की मौत हो गयी. 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना सुबह 8:30 बजे के करीब हुई. 17 साल के आदिल और बिट्टू कुमार छतरपुर जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई. दोनों की मौत हो गई.

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को कर दिया रेफर

दुर्घटना में दूसरी बाइक से विपरीत दिशा से आ रहे दीपक कुमार (22) और रानी कुमारी (23) गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना में घायल हुए दोनों लोगों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों उन्हें रेफर कर दिया.

परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर रोड को कर दिया जाम

सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और घायलों के परिजनों ने सड़क जाम कर दी है. सूचना मिलने पर हुसैनाबाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटाने का पुलिस प्रयास कर रही है.

Also Read

बोकारो-रामगढ़ हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 5 की मौत, 3 घायल

Jharkhand Weather: झारखंड में उत्तरी-पछुआ हवाओं से बढ़ी कनकनी, इन जिलों को अभी शीतलहर से राहत नहीं

झारखंड के सरकारी अस्पताल में ब्लास्ट के बाद लगी आग, बहादुर जीएनएम ने 8 नवजात की बचाई जान

PHOTOS: धनबाद के बाबूडीह बस्ती में अंधाधुंध फायरिंग से दहशत, कारतूस का खोखा बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >