शिवेंद्र कुमार की रिपोर्ट
Palamu: पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार दिन में जमीन विवाद में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने रामपुर गांव के 28 वर्षीय गोलू सिंह उर्फ नितेश कुमार सिंह और 80 वर्षीय ब्रह्मदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. 23 मई को दिन में रामपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी हुई थी. जिसमें रामपुर गांव के रहने वाले 30 वर्षीय सकेन्द्र चौधरी की मौत हो गई थी. जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये थे.
एसआई अब भी कर रही है जांच
मृतक के पिता मधु सिंह के द्वारा दिए गये बयान के आधार पर 17 नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ चैनपुर थाना में मामला दर्ज कराया था. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की है. शेष आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है. इसके लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की गयी है.
बाकी आरोपियों की तलाश तेज
मालूम हो कि मृतक के पिता मधु चौधरी ने चैनपुर थाना में राजेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, मंटू सिंह, बिन सिंह, मुनारिक सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, उमाकांत सिंह, चंदन सिंह, बादल सिंह, गोलू सिंह, मनीष सिंह, ललन सिंह, कुंदन सिंह, जयराम सिंह, रामस्वरूप सिंह, राणा सिंह को नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. रामपुर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
तीन लोगों को लगी थी गोली
मालूम हो कि शनिवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में आरोपियों ने जमीन विवाद में सुशीला कुंवर के घर को एस्बेस्टस चढ़ाने के दौरान गिरा दिया था. इसके बाद आरोपियों ने शनिवार दिन में 11 बजे फायरिंग की थी. जिसमें 30 वर्षीय सिकंदर चौधरी की मौत हो गयी थी. जबकि पांच लोग जख्मी हो गए थे. घायलों में 74 वर्षीय मधु चौधरी को लाठी डंडा से सिर व पैर में मारा गया. 25 वर्षीय सकेन्दर चौधरी को लाठी डंडा से मारा गया, जिसमें उनका सिर फट गया. 27 वर्षीय संजय चौधरी के बायां जबड़े में गोली लगी, 18 वर्षीय यशवंत चौधरी को कंधा व पेट में गोली लगी है. जबकि लाठी डंडा से 35 वर्षीय उदय चौधरी घायल हैं. यह मामला 17 एकड़ 95 डिसमिल जमीन से जुड़ा हुआ है.
ये भी पढ़ें…
पलामू में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने सोते समय उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोपी फरार
पलामू : शॉर्ट सर्किट से आग लगने से तीन दुकान जलकर खाक, करीब नौ लाख का नुकसान
