पलामू के केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में जेल में बंद कैदी ने लगायी फांसी, हत्या के मामले में काट रहा था सजा

Suicide In Palamu: हत्या के मामले में जेल की सजा काट रहा एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह शौच करने के बहाने बाथरूम गया और घटना को अंजाम दिया.

पलामू, चंद्रशेखर कुमार (मेदिनीनगर) : पलामू के केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में हत्या के मामले में बंद 34 वर्षीय शब्बीर अंसारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सात बजे केंद्रीय कारा के अंदर स्थित बाथरूम में वह शौच करने के लिए गया था. उसी वक्त बाथरूम के अंदर फांसी लगा ली. शौचालय के अंदर लोहे का बीम लगा हुआ है, जिससे उन्होंने घटना को अंजाम दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी.

मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कैदी का कराया जाएगा पोस्टमार्टम

जानकारी के अनुसार इस बात की जानकारी जब जेल के अंदर में कार्यरत गार्ड को हुई. तब वे बाथरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और कैदी को फांसी के फंदे से उतारकर एमएमसीएच भेजवाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जेल प्रंबधन ने उसके परिवार को इसकी सूचना दे दी है. मृत कैदी के पोस्टमार्टम के लिए मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डॉक्टरों की टीम गठित कर पोस्टमार्टम कराया जायेगा.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Voter ID Number: अब मिले एक जैसे दो वोटर आईडी कार्ड नंबर, विवाद शुरू

क्या कहते हैं जेल अधीक्षक

इस संबंध में जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में बंद कैदी शब्बीर अंसारी ने मंगलवार सुबह फांसी लगाने का प्रयास किया. फांसी के फंदे से उतारकर उसे अस्पताल भेजा गया. जहां उसने दम तोड़ दिया.

भागीरथ कारजी, जेल अधीक्षक (केंद्रीय कारा मेदिनीनगर)

पलामू की खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >