पीड़ित परिवार से मिले युवा कांग्रेसी नेता प्रशांत किशोर, दिलाया न्याय का भरोसा

पलामू में दो बच्चों की संदिग्ध मौत के मामले में कांग्रेस नेता प्रशांत किशोर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

पलामू: कांग्रेस प्रदेश कमेटी के सचिव प्रशांत किशोर बुधवार को पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड के बगइया पंचायत के चोराड़ गांव पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे. मृतक बच्चों के पिता उमाशंकर राम से मुलाकात कर हालचाल जाना और ढांढस बंधाया. मालूम हो कि रविवार नौ अगस्त की शाम उमाशंकर के 10 वर्षीय आयूष व आठ वर्षीय पीयूष का शव आहर से बरामद हुआ था.

मृतक बच्चों के पिता उमाशंकर राम ने बताया कि प्रशांत किशोर को बताया कि उनके दोनों बच्चों का पानी में डूबने से नही बल्कि हत्या कर आहर में फेंक दिया गया था. घटना के दिन सुबह खेत में पानी को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था. अंदेशा है कि इसी आपसी विवाद और रंजिश के कारण उसके दोनों बच्चों को घर में अकेला पाकर हत्या कर दिया गया. इस मामले में छत्तरपुर थाना में लिखित आवेदन भी दिया गया है. जिसमें निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है. प्रशांत किशोर ने घटना के संबंध में वास्तविक जानकारी मृतक बच्चों के पिता से ली.

इस दौरान उमाशंकर राम ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशांत किशोर ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और पूरी मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि अगर इस घटना के पीछे कोई साजिश या विवाद है, तो सच सामने आना चाहिए.

प्रशांत किशोर ने पीड़ित पिता को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर ऐसी बात है तो आपको और आपके परिवार को न्याय अवश्य मिलेगा.इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन से इस मामले की त्वरित और गहन जांच करने की मांग की है. मौके पर कांग्रेसी नेता राजकमल तिवारी, बगइया मुखिया मुन्ना कुमार, हरेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव, टॉन वर्मा, सोनू सिंह, रौनित कश्यप, लाला सोनी, लव गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >