प्रभात खबर कर्मी की सूझबूझ से महिला सहित तीन मासूम की बची जान

प्रभात खबर कर्मी की सूझबूझ से महिला सहित तीन मासूम की बची जान

शराबी पति से तंग आकर भीम बराज में कूदकर महिला तीनों बच्चों के साथ देने जा रही थी जान कुंदन चौरसिया, मोहम्मदगंज भीम बराज में रविवार की सुबह तीन मासूम बच्चों संग कूदकर जान देने जा रही महिला की प्रभात खबर कर्मी की सूझबूझ से जान बच गयी. इस सराहनीय पहल के बाद एक परिवार उजड़ने से बच गया. इस मानवीय पहल ने न सिर्फ चार जिंदगियों को नई उम्र दी, बल्कि समाज में इंसानियत की एक अनूठी मिसाल भी पेश की है . राहगीरों से मदद की गुहार लगा रहा था मासूम बेटा, लोग समझ रहे थे भिखारी जानकारी के अनुसार, कांडी थाना क्षेत्र के भंडरिया गांव की दीपक राजवार की पत्नी लक्ष्मी देवी (29 वर्ष) शराबी पति की रोज-रोज की प्रताड़ना और घर में भुखमरी से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाने भीम बराज पहुंची थी. इस दौरान बराज पर राहगीरों की आवाजाही जारी थी. लक्ष्मी के नौ वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार को अपनी मां के खतरनाक मंसूबों का अहसास हो गया था.वह बराज से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को रोककर मदद की गुहार लगा रहा था. लेकिन बच्चा होने के कारण लोग उसे तरजीह नहीं दे रहे थे. राहगीरों को लग रहा था कि बच्चा उनसे पैसे मांग रहा है. प्रभात खबर कर्मी ने पुलिस को दी सूचना इसी बीच बराज पार कर रहे प्रभात खबर के मार्केटिंग ऑफिसर संतोष मेहरा निजी काम से गुजर रहा था. उसके साथ उनकी पत्नी सीमा देवी भी थी. उनलोगों की नजर बराज के पायदान पर खड़ी लक्ष्मी और उसके बच्चों पर पड़ी. महिला का गहरे पानी की ओर देखना उन्हें नागवार लगा. उन्होंने जैसे ही बाइक रोका, मासूम अंकुश ने रोते हुए बताया कि उसकी मां सबको लेकर बराज में कूदने वाली है. खतरा भांपते ही संतोष मेहरा ने बिना वक्त गंवाये मोहम्मदगंज पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज थाना के एएसआइ शेख अमानुल्लाह, चालक अर्जुन राम के साथ तत्काल भीम बराज पर पहुंचे. पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए महिला को समझाया और तीनों बच्चों समेत सुरक्षित कब्जे में लेकर थाना पहुंचे. भूख से बिलख रहे बच्चों को पहले भोजन कराया गया. इसके बाद आरोपी पति को थाना बुलाकर पुलिस ने उसकी हरकतों पर कड़ी फटकार लगायी और दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी. इसके बाद पूरे परिवार को सुरक्षित घर भेज दिया गया. स्थानीय लोग पुलिस और प्रभात खबर की इस त्वरित और मानवीय पहल की सराहना किया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >