हरिहरगंज. विद्युत विभाग के मेंटेनेंस कार्य के कारण हरिहरगंज शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में 15 जून से 20 जून तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इसकी जानकारी सहायक विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि फीडर, लाइन एवं अन्य तकनीकी कार्यों को सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए निर्धारित समय में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके. उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जायेगी तथा उपभोक्ताओं से सहयोग व धैर्य बनाये रखने की अपील की गयी है.
15 से 20 जून तक सुबह चार घंटे बिजली बाधित रहेगी
15 से 20 जून तक सुबह चार घंटे बिजली बाधित रहेगी
