चुनाव को लेकर पलामू में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

चुनाव को लेकर पलामू में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

मेदिनीनगर. राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा नगरपालिका आम चुनाव की घोषणा करने के पलामू जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद क्षेत्र में सरगर्मी बढ़ गयी है. जिले के मेदिनीनगर नगर निगम,विश्रामपुर नगर परिषद,हुसैनाबाद, छतरपुर व हरिहरगंज नगर पंचायत में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन कटिबद्ध है. डीसी समीरा एस व एसपी रीष्मा रमेशन की देखरेख में चुनाव की तैयारी की जा रही है. घोषणा के बाद 29 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. नगर निगम के मेयर, नगर परिषद व नगर पंचायत के अध्यक्ष के अलावा सभी पांच निकायों के 103 वार्डो में पार्षद पद पर चुनाव होना है. चुनाव को लेकर निकाय क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है. चुनाव लड़ने वाले लोग क्षेत्र भ्रमण कर मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं. हालांकि नगर निकाय का चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है. फिर भी सभी राजनीतिक दल अपरोक्ष रूप से अपने समर्थित उम्मीदवार को चुनाव में समर्थन व सहयोग कर रहे हैं.घोषणा के बाद क्षेत्र में प्रत्याशी राजनीतिक जोड़ तोड़ में लग गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >