छतरपुर के लाइन होटल में पुलिस की छापेमारी, शराब बरामद

पलामू के छतरपुर में एसडीपीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एनएच किनारे स्थित होटल में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है. पुलिस जांच जारी है.

छतरपुर (पलामू): पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एनएच-98 के किनारे स्थित कई होटलों में सोमवार रात एसडीपीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की. इस दौरान चेगौना स्थित मुन्ना भाई लाइन होटल से शराब बरामद की गयी.

शराब बिक्री की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को मुन्ना भाई लाइन होटल में अवैध रूप से शराब की बिक्री की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की और शराब जब्त की. जब्त शराब को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

ये भी पढ़ें- आधी रात गड्ढे ने बिगाड़ा ट्रक का संतुलन, खिड़की तोड़ते हुए घर में जा घुसा

अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी

एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री और सेवन के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. किसी भी होटल या सार्वजनिक स्थल पर अवैध रूप से शराब की बिक्री की सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि होटल में शराब कहां से लाई गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >