अड्डबाजी करनेवाले 30 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, बांड पर छोड़ा

अड्डबाजी करनेवाले 30 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, बांड पर छोड़ा

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र में देर रात अड्डाबाजी करने वालों के खिलाफ एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान करीब 30 लोगों को पुलिस ने पकड़ कर थाना लायी. इसके बाद सभी लोगों से बांड पर छोड़ा गया. पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि अगली बार से पकड़े गये, तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी. शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि साहित्य समाज चौक, सादिक चौक, हाउसिंग कॉलोनी, नदी किनारे, बस स्टैंड, रेड़मा चौक, बाइपास रोड सहित आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गयी. उन्होंने कहा कि देर रात मजमा लगाकर लोग रोड के किनारे खड़े रहते हैं. वैसे लोग अनावश्यक खड़ा न रहें. सड़क पर जमा होकर शराब न पीयें. छापेमारी के दौरान देखा गया कि कई लोग गाड़ी को रोड किनारे खड़ी कर शराब पी रहे थे. वैसे लोगों को भी थाना पकड़कर लाया गया था. उन्होंने कहा कि अगली बार से नाजायज मजमा लगाते हुए पकड़े जाते है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >