तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

पलामू के हरिहरगंज में एनएच-139 पार करते समय बाइक की टक्कर से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पलामू: पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के एनएच-139 स्थित सुल्तानी गांव के समीप बुधवार रात सड़क हादसे में 52 वर्षीय सरजुन पासवान की मौत हो गई, जबकि केटीएम बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए. मृतक सुल्तानी गांव का रहने वाला था. घटना रात करीब नौ बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार, सरजुन पासवान का घर एनएच-139 के किनारे स्थित है. बुधवार रात बारिश के दौरान वह सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही केटीएम बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. बाइक पर सवार दोनों युवक भी घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरिहरगंज पहुंचाया गया. वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ राजेश कुमार ने जांच के बाद सरजुन पासवान को मृत घोषित कर दिया. वहीं, बाइक चालक मिठू चौधरी (22), पिता स्वर्गीय ललन चौधरी, निवासी पानी टंकी, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास, बिहार), गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. बाइक पर सवार उसके साथी शहीद रजा (18), पिता कलीम अंसारी, निवासी डेहरी-ऑन-सोन, को मामूली चोटें आयी हैं.

घटना की सूचना मिलते ही हरिहरगंज थाना के एसआइ संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त केटीएम बाइक को जब्त कर लिया है. हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाइक सवार युवक तेज रफ्तार के साथ नशे की हालत में वाहन चला रहे थे. हालांकि, पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

चंद्रशेखर सिंह प्रभात खबर से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने लंबे समय से पत्रकारिता करियर में क्राइम, सामाजिक मुद्दों और राजनीति से जुड़े विषयों पर व्यापक रूप से काम किया है. मेदिनीनगर (पलामू) में जमीनी स्तर की पत्रकारिता में इनकी खास पकड़ रही है. समाज से जुड़े महत्वपूर्ण और अनदेखे मुद्दों को सामने लाने, आम लोगों की समस्याओं को आवाज देने और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वह जाने जाते हैं. अपराध और राजनीति से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक बदलाव और जनहित के मुद्दों पर भी लगातार काम किया है. क्राइम रिपोर्टिंग, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक पत्रकारिता उनके प्रमुख कार्यक्षेत्र रहे हैं. तीन दशकों के अनुभव के दौरान उन्होंने बदलते मीडिया परिदृश्य और पत्रकारिता के तौर-तरीकों को करीब से देखा और समझा है. उनकी पत्रकारिता में जमीनी अनुभव, सामाजिक मुद्दों की समझ और तथ्यपरक रिपोर्टिंग को विशेष महत्व मिलता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >