पलामू के लेस्लीगंज में क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती मरीज ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच

पलामू के लेस्लीगंज के कोर्ट खास पंचायत सचिवालय में बने क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती एक मरीज की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी, प्रथम दृष्टया में इस मामले को आत्महत्या माना जा रहा है

लेस्लीगंज : पलामू के लेस्लीगंज के कोर्ट खास पंचायत सचिवालय में बने क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती एक मरीज की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी, प्रथम दृष्टया में इस मामले को आत्महत्या माना जा रहा है, लेकिन मरीज के बेड के पास पाये गये खून के धब्बे से मामला संदेहास्पद हो गया, घटना की जानकारी मिलने के बाद लेस्लीगंज चेयरमैन प्रखंड विकास पदाधिकारी, चिकित्सा प्रभारी और थाना प्रभारी क्वारेंटाइन सेंटर पहुंचे.

फिलहाल सेंटर को सील कर दिया गया है और मामले की जांच चल रही है, लेकिन फिलहाल पदाधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे है, जानकारी के अनुसार घटना रात के करीब 7;45 बजे की है. बताया जाता है की अयूब अंसारी लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज गांव का रहने वाला था, तीन दिन पहले वह लातेहार जिला के चंदवा से एक शादी समारोह में भाग लेकर लौटा था जिसके बाद तीन दिन पहले जांच के लिए उसे कोर्ट खास के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था.

कहा जा रहा है उसने गमछा से फदा लगाकर आत्महत्या की है इस सेंटर में चार लोगों को रखा गया है पुलिस उनलोगों से पूछताछ कर घटना के कारण का पता लगाने में जुटी है, आपको बता दें कि रांची के बरयातू लेकव्यू अस्पताल से कूद कर आत्म हत्या कर ली थी. लेकिन आज उसकी कोरोना की जांच रिपोर्ट आयी जिसमें वो नेगेटिव पाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >