पाटन सीएचसी के चिकित्सक की अनियंत्रित कार मकान से टकरायी

पाटन सीएचसी के चिकित्सक की अनियंत्रित कार मकान से टकरायी

प्रतिनिधि, पाटन थाना क्षेत्र के सगुना-बैरिया मुख्य पथ पर पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ मिथिलेश कुमार की कार अनियंत्रित होकर सिक्की कला गांव में एक मकान से टकरा गयी. इस घटना में घर के बाहर सोये टेंपो चालक विंनोद सिंह की मौत हो गयी. जबकि ग्रामीणों की पिटाई से चिकित्सक डॉ कुमार गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे की बतायी जाती है. जानकारी के मुताबिक डॉ मिथिलेश कुमार पाटन सीएचसी से ड्यूटी कर मेदिनीनगर वापस हो रहे थे. घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया. आक्रोशित परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने चिकित्सक को बंधक बनाकर दुव्यर्वहार किया. घटना की जानकारी मिलने पर पाटन की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेना चाहती थी. लेकिन परिजनों व ग्रामीणों के विरोध के कारण पुलिस शव को कब्जे में नहीं ले पायी. लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को शव उठाने दिया इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार के सुबह से सिक्की कला गांव के पास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इसकी सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ राजेश यादव,पाटन बीडीओ सह सीओ डॉ अमित कुमार झा, पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल सहित कई पुलिस पदाधिकारी व जवान पहुंचे. पदाधिकारियों ने परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन वे लोग अपनी मांग पर अड़े हुए थे. परिजनों का कहना था कि ग्रामीणों का कहना था कि मृतक के परिजनों को मुआवजा व एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाये. विनोद सिंह टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. पदाधिकारियों ने काफी मशक्कत करने के बाद किसी तरह जाम हटाया. बीडीओ के लिखित आश्वासन के बाद करीब दोपहर 1:45 बजे ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को शव उठाने दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >