छतरपुर. थाना क्षेत्र के सिलदाग गांव के बांकी नदी पुल के पास दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार जितेंद्र भुइंया विश्वजीत बस से मेदिनीनगर की ओर से आ रहा था. इसी क्रम में सिलदाग के पास उसे बैचनी लगने लगा और बस की सीट से उठकर गेट पर चला गया. फोरलेन पर चलती बस से गिरने के दौरान उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना के बाद बस घटना स्थल से फरार हो गया. आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया. सूचना मिलने के बाद छतरपुर थाना की पुलिस घटनास्तल पर पहुंचे. इसके बाद लोगों को समझाकर जाम को हटाया गया. इसके बाद आवागमन शुरू हुआ.
बस से गिरने के बाद यात्री की मौत
बस से गिरने के बाद यात्री की मौत
