जनगणना कार्य में लगे पारा शिक्षक की सड़क दुर्घटना मौत, सड़क जाम

जनगणना कार्य में लगे पारा शिक्षक की सड़क दुर्घटना मौत, सड़क जाम

प्रतिनिधि, छतरपुर सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समीप छतरपुर के पारा शिक्षक राजेश भारद्वाज की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. यह घटना दोपहर करीब एक बजे की बतायी जाती है. जानकारी के मुताबिक पारा शिक्षक राजेश भारद्वाज को प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य में लगाया गया था. वे प्रगणक के रूप में चयनित हुए थे. बताया जाता है कि प्रखंड कार्यालय से जनगणना का दस्तावेज व कीट लेकर मोटर साइकिल से जा रहे थे. प्रखंड कार्यालय के गेट के पास ही एफसीआइ का अनाज लेकर आ रहा ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया. वे बाइक पर पीछे बैठे हुए थे. धक्का लगने के बाद वे सड़क पर गिर गये और ट्रक का पिछला पहिया उनके सिर को कुचल दिया. इससे घटनास्थल पर मौत हो गयी. बाइक चला रहा युवक दूर जाकर गिरा. इस घटना में उसे मामूली चोट आयी है. घटना के बाद चालक (जेएच 03 एजे 1730) छोड़कर फरार हो गया. ट्रक प्रखंड कार्यालय परिसर के अंदर प्रवेश कर रहा था प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अनाज से लदा ट्रक प्रखंड कार्यालय परिसर के अंदर प्रवेश कर रहा था. जबकि बाइक सवार कार्यालय परिसर से बाहर निकल कर मेन रोड की तरफ जा रहा था. घटना की जानकारी मिलने पर छतरपुर थाना से एसआई संजय कुमार सिंह व निर्मल सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया. इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क जाम कर दिया. लोग ट्रक चालक व मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी व मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. बताया जाता है कि मृतक राजेश भारद्वाज मूल रूप से हुसैनाबाद के रहने वाले थे. छतरपुर के सरईडीह रोड में भी उनका मकान है. राजेश भारद्वाज प्रखंड कालोनी स्थित मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत थे. उनके पिता सत्यनारायण सिंह हाई स्कूल के शिक्षक थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >