पलामू का तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा,चिलचिलाती धुप से लोग परेशान

पलामू का तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा,चिलचिलाती धुप से लोग परेशान

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

पलामू भीषण गरमी व लू की चपेट में है. सोमवार को पलामू का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. चिलचिलाती धूप व गर्म हवा से लोग परेशान रहे. सुबह से ही गरमी का एहसास होने लगा था. देर शाम तक गरम हवा चलती रही. दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. लोगों का कहना है कि मई माह में आसमान से आग बरस रहा है. मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार मौसम में बदलाव का कोई उम्मीद नहीं है. भीषण गर्मी से बचने व पानी की तलाश में जंगली जानवर गांव पहुंच रहे है. चिकित्सकों ने सलाह दी है कि इस भीषण गर्मी में काफी जरूरी काम होने पर घर से निकलने के दौरान मोटा तौलिया जरूर लपेट कर निकलें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >