मेदिनीनगर. उर्दू साहित्य के प्रख्यात शायर, ग़ज़लकार व रचनाकार डॉ बशीर बद्र के निधन से पलामू के साहित्यकार व संस्कृतिकर्मी मर्माहत हैं. साहित्यकारों ने उनके निधन को भारतीय साहित्य और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया. डॉ बशीर बद्र के निधन पर प्रगतिशील लेखक संघ व इप्टा ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. शोक सभा में प्रलेस के पंकज श्रीवास्तव, इप्टा के जिलाध्यक्ष प्रेम भसीन, सुरेश सिंह, शब्बीर अहमद, शिव शंकर प्रसाद, संजीव कुमार संजू, रंजीत पाठक, रविशंकर, नुदरत नवाज़ सहित कई लोग शामिल थे.
पलामू के साहित्यकारों व कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
पलामू के साहित्यकारों व कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
