पलामू में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र से एक युवक को 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने संदिग्ध सूचना पर कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ा, जो भागने की कोशिश कर रहा था.

मेदिनीनगर. पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ में पुलिस ने रविवार की देर शाम कार्रवाई करते हुए 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के सेमरटांड़ मुहल्ला के शशि कुमार चंद्रवंशी का रहने वाला है.

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि रविवार की देर शाम वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि सेमरटांड़ क्षेत्र में एक युवक द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और बताए गए स्थान पर पहुंची.

पुलिस को देखते आरोपी भागने में फिराक में था

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचते ही एक युवक वहां से भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और नियमानुसार उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके पास से 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया.

बरामद मादक पदार्थ को पुलिस ने जब्त कर लिया. इसके बाद आरोपी को थाना लाकर उससे मामले के संबंध में पूछताछ की गयी. पुलिस इस बात की भी जानकारी जुटाने में लगी है कि आरोपी के पास ब्राउन शुगर कहां से पहुंचा था और इसकी खरीद-बिक्री में उसके साथ और कौन लोग जुड़े हैं.पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी का एमएमसीएच में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया. स्वास्थ्य जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर सिंह

चंद्रशेखर सिंह प्रभात खबर से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने लंबे समय से पत्रकारिता करियर में क्राइम, सामाजिक मुद्दों और राजनीति से जुड़े विषयों पर व्यापक रूप से काम किया है. मेदिनीनगर (पलामू) में जमीनी स्तर की पत्रकारिता में इनकी खास पकड़ रही है. समाज से जुड़े महत्वपूर्ण और अनदेखे मुद्दों को सामने लाने, आम लोगों की समस्याओं को आवाज देने और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वह जाने जाते हैं. अपराध और राजनीति से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक बदलाव और जनहित के मुद्दों पर भी लगातार काम किया है. क्राइम रिपोर्टिंग, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक पत्रकारिता उनके प्रमुख कार्यक्षेत्र रहे हैं. तीन दशकों के अनुभव के दौरान उन्होंने बदलते मीडिया परिदृश्य और पत्रकारिता के तौर-तरीकों को करीब से देखा और समझा है. उनकी पत्रकारिता में जमीनी अनुभव, सामाजिक मुद्दों की समझ और तथ्यपरक रिपोर्टिंग को विशेष महत्व मिलता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >