Palamu: एसपी ने व्यवसायियों के साथ की बैठक, कहा - महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू होगी पिंक पेट्रोलिंग

Palamu: पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने व्यवसायियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग शुरू करने की बात कही गई. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

शिवेंद्र कुमार की रिपोर्ट
Palamu: पलामू एसपी कपिल चौधरी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में व्यवसायियों के साथ एक जरूरी बैठक की. व्यवसायियों ने जिले के कई समस्याओं से अवगत कराया. एसपी श्री चौधरी ने कहा कि जिले की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है. खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग की व्यवस्था शुरू की जायेगी. व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर कहा कि हर क्षेत्र में अलार्म बटन दिया जायेगा. इसके दबाने से सीधे थाना में अलार्म बजेगा. इसी तरह अपराधिक या गड़बड़ी का संकेत मिलने पर अलार्म बटन को दबा सकते हैं.

जरूरतमंदों को मिलेगा हथियार का लाइसेंस

उन्होंने कहा कि इससे संबंधित थाना को तत्काल सूचना मिल जायेगी. पुलिस उस क्षेत्र में गतिविधि को तेज करेगी और अपराधियों को पकड़कर कर्रवाई करेगी. पुलिस को हाइटेक बनाने के लिए काम किया जा रहा है. शस्त्र लाइसेंस वैसे व्यक्ति की जरूरत है, जिन्हें ज्यादा परेशानी हो. हर व्यक्ति को हथियार का लाइसेंस की जरूरत नहीं है. पुलिस सबकी सुरक्षा के लिए तत्पर है. यदि किसी व्यक्ति को सुरक्षा की जरूरत है, तो कुछ माह के लिए सुरक्षा गार्ड मुहैया कराया जा सकता है.

सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील

उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपने दुकान व घर में सीसीटीवी कैमरा जरूर लगायें. एसपी ने कहा कि जितने भी संवेदनशील जगह है, वैसे स्थल पर क्यूआर कोड चिपकाया गया है. एसपी ने बताया कि पुलिस या अधिकारी उस क्षेत्र में जाते है, तो उन्हें क्यूआर कोड स्कैन करना पड़ेगा. जिससे जिला मुख्यालय को जानकारी मिल सके कि उस इलाके में कौन पुलिस अधिकारी भ्रमण कर रहे है. उन्होंने व्यवसायियों से अपील की कि दुकान में काम करने वाले कर्मी का बायोडाटा जरूर रखे और उसका एक डिटेल फॉर्म भरकर थाना में दें, ताकि जरूरत पड़ने पर उसके बारे में पता किया जा सके.

किसी अप्रिय घटना ने डायल करें 112

उन्होंने कहा कि रात्रि 11 बजे के बाद सिर्फ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के आसपास की दुकान ही खुली रखें. लेस्लीगंज, जोड़, अमानत नदी के पास व शाहपुर के पास 24 घंटे पुलिस मौजूद रहेगी. उन्होंने ओवर स्पीडिंग करनेवाले के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही. यदि कोई ओवर स्पीडिंग करता है. तो उसकी सूचना पुलिस को दें. उस पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों से अपील किया कि किसी भी समस्या होने पर 112 नंबर पर डायल करें. वहां से पुलिस को तुरंत सूचना मिल जाती है. जिसके बाद पुलिस कार्रवाई शुरू कर देती है.

मौके पर मेदिनीनगर चेंबर अध्यक्ष विकास सेठी, पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी राजेश यादव सहित कई अधिकारी व व्यवसायी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें…

पलामू के 503 किसान एक लाख 33 हजार पलाश के पेड़ों पर करेंगे लाह उत्पादन

हाल चुरादोहर हाई स्कूल का : दूषित जल पीने को मजबूर है विद्यार्थी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >