पलामू में मालगाड़ी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, रात 2:45 बजे कैसे हुआ हादसा?

Palamu Road Accident: पलामू में एक बाइक सवार युवक की मौत मालगाड़ी से टकराने से हो गयी. वह रेड़मा ओवर ब्रिज के नीचे से रेलवे पटरी से अपनी बाइक पार कर रहा था, इस दौरान यह हादसा हो गया.

पलामू, (चंद्रशेखर सिंह, मेदिनीनगर) : पलामू शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग के पार करने के दौरान बाइक सवार युवक मालगाड़ी से टकरा गया गया. जिससे 20 वर्षीय कंचन कुमार राज की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की रात्रि 2:45 बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार मालगाड़ी मुगलसराय से बरवाडीह की ओर जा रही थी. मृतक युवक जीएलए कॉलेज के पास का रहनेवाला था.

मुगलसराय से बरवाडीह की ओर जा रही था मालगाड़ी

बताया जा रहा है कि मालगाड़ी ट्रेन मुगलसराय से बरवाडीह की ओर जा रही थी, इसी क्रम में रेड़मा ओवर ब्रिज के नीचे से रेलवे पटरी से युवक बाइक पार करने की कोशिश कर रहा था. उसी वक्त उसकी मोटर साइकिल पोल संख्या 286/6 के पास मालगाड़ी से टकरा गयी. जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी. तत्काल 108 एंबुलेंस पर कॉल किया गया. लेकिन 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी. जिसके बाद रेलवे अधिकारियों के द्वारा टेंपो से घायल युवक को एमएमसीएच भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

Also Read: Jamshedpur Crime: जेल से बाहर आते ही की शादी, लाखों की चोरी कर पत्नी को दिया शानदार गिफ्ट, अब है सलाखों के पीछे

युवक की बाइक क्षतिग्रस्त

बाइक नंबर (जेएच 03 एच 8691) पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. दो ट्रैक के बीच युवक की बाइक फंसी हुई है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मृतक युवक के परिजन सूचना मिलते ही अस्पताल में पहुंच गये. स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज के नीचे रेलवे पटरी से किसी भी तरह का दोपहिया वाहन का आने- जाने का रास्ता नहीं है. लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर इतनी रात को वह युवक वहां कैसे पहुंचा. जिससे उसकी बाइक मालगाड़ी से टकरा गयी.

पलामू की ताजा खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं. अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >