पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का समापन: लातेहार बना ओवरऑल चैंपियन, पलामू को तीसरा स्थान

पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2026 का समापन हो गया है. लातेहार जिला बल ओवरऑल चैंपियन बनकर उभरा, जबकि पलामू जिला बल ने तीसरा स्थान हासिल किया. इस प्रतियोगिता में पुलिसकर्मियों ने अपनी निशानेबाजी का प्रदर्शन किया.

मेदिनीनगर. पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2026 का शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया. एसपी कार्यालय स्थित ब्लॉक B कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में एसपी कपिल चौधरी ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया. ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब लातेहार जिला बल के नाम रहा. वहीं गढ़वा को दूसरा और मेजबान पलामू जिला बल को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा.

दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन

दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 20 और 21 अगस्त को पलामू के फायरिंग बट में किया गया था. इसमें पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिला बल के पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने 13 विभिन्न शूटिंग स्पर्धाओं में भाग लिया.

निशानेबाजी पुलिस सेवा का अभिन्न अंग

समारोह में एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि निशानेबाजी केवल एक खेल नहीं, बल्कि पुलिस सेवा का अभिन्न अंग है. हथियार चलाना और उसका सही उपयोग करना ही एक पुलिसकर्मी की पेशेवर दक्षता की पहली पहचान है.

हरिनारायण बेस्ट पिस्टल, लबोदी बेस्ट कार्बाइन शूटर

प्रतियोगिता में लातेहार के आरक्षी हरिनारायण विश्वकर्मा ने बेस्ट ऑफ शॉर्ट पिस्टल रिवॉल्वर और पलामू के हवलदार लबोदी मरांडी ने बेस्ट ऑफ शॉर्ट कार्बाइन का खिताब जीता.

किस जिले को क्या मिला

लातेहार 06 इवेंट में पहला, 02 में दूसरा और 06 में तीसरा स्थान, पलामू. 06 इवेंट में पहला,03 में दूसरा और 03 में तीसरा स्थान,गढ़वा. 01 इवेंट में पहला, 08 में दूसरा और 04 में तीसरा स्थान.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >