छापामारी में पलामू पुलिस ने 30 लाख का शराब की जब्त

छापामारी में पलामू पुलिस ने 30 लाख का शराब की जब्त

प्रतिनिधि, नौडीहा बाजार पलामू पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी अभियान चलाकर नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर पंचायत के अछूइया टांड इलाके में एक बंद घर से सात सौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अमित कुमार व नौडीहा बाजार पुलिस के संयुक्त रूप से कार्रवाई की है. उत्पाद इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर शराब कारोबारियों द्वारा बिहार में शराब भेजने की योजना थी. गांव से किनारे बंद पड़े एक घर में सैकड़ों शराब का पेटी रखा हुई था. बरामद शराब का करीब 30 लाख से अधिक बताया जाता है.इसमें जेवी चॉइस के 750 एमएल के करीब 700 पेटी शराब जब्त किया गया है. इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि झारखंड व बिहार से सटे इलाका में अवैध शराब बनाने वाले कारोबारियों का धंधा चल रहा है. पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि अवैध अंग्रेजी शराब बनाने वाले तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है. उन्होंने बताया कि ब्रांड कंपनियों के नाम पर नकली शराब बेचा जा रहा है. जब्त शराब के बोतल व पेटी पर जेवी चॉइस नामी कंपनियों का लेबल सटा हुआ है. जांच में पता चला है कि यह शराब स्थानीय स्तर पर स्प्रिट और रंगों के इस्तेमाल से बनायी गयी है. जिसे ऊंचे दामों पर विभिन्न राज्य के शहरों में बेचने की तैयारी थी. जिसे पुलिस ने इसे नकाम कर दी. छापेमारी में छतरपुर पुलिस इंस्पेक्टर द्वारिका राम नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी, सअनि दीपक कुमार सहित कई जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >