Palamu News: रंगदारी और हत्या के मामलों में कुख्यात सुहैल खान गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Palamu News: कुख्यात अपराधी और आर्म्स सप्लायर सुहैल खान को पाटन पुलिस ने पांकी से गिरफ्तार किया है. वह फरार चल रहा था. साहिल को जेल भेज दिया गया है. उसपर रांची समेत कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं. वह पहले भी जेल जा चुका है.

Palamu News | पलामू , रामनरेश तिवारी: पलामू जिले के पाटन पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुहैल खान को पांकी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, सुहैल गढ़वा जिले के ऊंचरी गांव के शरीफ मुहल्ला के जाबिर खान का बेटा है. उसके खिलाफ दो दर्जन से भी अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिसमें सभी मामले हत्या और रंगदारी के हैं.

रिश्तेदार के घर से हुआ गिरफ्तार

सुहैल खान के खिलाफ पाटन थाना में आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज था, लेकिन वह काफी दिनों से फरार चल रहा था. उसके खिलाफ कोर्ट ने इस्तेहार जारी किया गया था. केस के आईओ (अनुसंधानक पदाधिकारी) सह पुअनि आनंद राम ने 24 मई को सुहैल खान के घर पर कोर्ट द्वारा जारी इस्तेहार चिपकाया था. साथ ही परिजनों को सुहैल खान को न्यायालय में अविलंब उपस्थित कराने की चेतावनी दी गयी थी. इसके बाद पाटन पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर सुहैल खान को पांकी स्थित उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुहैल के खिलाफ दर्ज हैं दर्जनों मामले

मालूम हो कि सुहैल खान के खिलाफ रांची समेत अन्य कई थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें साल 2012 और 2013 में गढ़वा जिला के नगर ऊंटारी थाना में आर्म्स एक्ट के दो मामले, 2014 में करार हत्या कांड,2014 में फूजेल खान हत्या कांड, साल 2016 में नगर ऊंटारी में गैस एजेंसी से रंगदारी, साल 2014/15 में ही मेदिनीनगर के शहर थाना के छोटी मस्जिद के पास लड्डू खान द्वारा रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने का मामला दर्ज है.

इसके साथ ही साल 2019 में गढ़वा के लगमा पेट्रोल पंप से रंगदारी मांगने, वर्ष 2020 में मेदिनीनगर के बॉबी खान के भाई गुड्डू खान की हत्या, वर्ष 2021 में मेदिनीनगर के रेड़मा चौक के अश्विनी सिंहा द्वारा रंगदारी नहीं देने पर गोली मारकर हत्या करने सहित कई मामले दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें Baidyanath Dham: राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम की सुरक्षा बढ़ी, SDM ने किया मंदिर का निरीक्षण

पहले भी जा चुका है जेल

इसके अलावा सुहैल खान साल 2021 में गढ़वा बस स्टैंड के संतोष केसरी से पांच लाख रूपये का रंगदारी मांगने, गढ़वा के झलूदा के राहुल मुखिया से रंगदारी मांगने, गढ़वा के ही पंचपड़वा में पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगने, साल 2023 में नगर ऊंटारी में आर्म्स एक्ट, रांची स्थित उर्दू लाइब्रेरी के छोटू रंगसाज के हत्या के भी आरोप में जेल जा चुका है. गुड्डू खान के हत्या का आरोपी अमित पूर्व में ही जेल गया है. उसके द्वारा ही सुहैल खान पर आर्म्स सप्लाई करने का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था.

इसे भी पढ़ें

Khatian Andolan: रांची पहुंची खतियानी पदयात्रा, 9 जून को होगी राज्यपाल संतोष गंगावर से बात, ये है मांग

Ganga Dussehra: साहिबगंज में गंगा दशहरा पर मां गंगा की भव्य महाआरती, हर हर गंगे से गूंज उठा तट

Siramtoli Flyover: पूर्वी भारत का सबसे बड़ा केबल स्टे ब्रिज ‘सिरमटोली फ्लाईओवर’, क्यों कहा गया ऐसा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >