बिहार में दाह-संस्कार के बाद सोन नदी में डूबे 5 लोग, 3 की मौत, पलामू में मिले 2 शव

Palamu News: बिहार में सोन नदी में डूबे 5 लोगों में से 2 शव पलामू जिले में बरामद हुए हैं. पहला शव बुधूआ सोन नदी से और दूसरा शव नौहट्टा थाना क्षेत्र से बरामद हुआ है. बहार में दाह संस्कार के बाद नहाने के क्रम में 5 लोग डूब गये थे. 2 लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली. तीन लोगों की मौत हो गयी थी. 2 के शव नहीं मिल रहे थे.

Palamu News| पलामू, चंद्रशेखर सिंह : बिहार में सोन नदी में डूबे 5 लोगों में से 2 शव पलामू जिले में बरामद हुए हैं. पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल के देवरी ओपी क्षेत्र के बुधूआ सोन नदी से पलामू पुलिस, रोहतास पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एक युवक का शव बरामद किया. युवक की पहचान रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी सतेंद्र शर्मा के पुत्र रितेश कुमार (18) के रूप में की गयी है. देवरी ओपी ने उक्त शव को नौहट्टा पुलिस के हवाले कर दिया. एक और शव की खोज जारी है. बताया गया है कि नौहट्टा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के लोग एक महिला के अंतिम संस्कार के लिए सोन और कोयल नदी के नवारा संगम स्थल के समीप ज्ञान घाट पर आये थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने खोजे शव

अंतिम संस्कार के बाद 5 लोग नदी में नहाने के क्रम में डूबने लगे. इसमें एक की डूबने से मौत हो गयी. 2 लोगों को बचा लिया गया. अन्य 2 लोगों के शव बरामद नहीं हो पाये थे. इस संबंध में देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार ने बताया की रविवार को रितेश कुमार शर्मा का शव देवरी ओपी क्षेत्र के बुधूआ गांव के समीप सोन नदी से बरामद किया गया. वहीं, लापता नागेश्वर शर्मा के पुत्र रंजन शर्मा (20) का शव नौहट्टा पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने लौटने के क्रम में बरामद कर लिया.

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन के चाचा का निधन, नेमरा पहुंच रहे झारखंड के सीएम

Jharkhand Weather Today: आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश से झारखंड में मौसम हुआ सुहाना

झारखंड के 2 सांसदों निशिकांत दुबे और विद्युत वरण महतो को संसद रत्न पुरस्कार, जमशेदपुर सांसद को लगातार तीसरी बार

खूंटी के पेरवाघाघ फॉल में डूबे रिम्स के 4 स्टूडेंट्स, 1 की हालत गंभीर

LPG Price Today: 18 मई को एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में क्या है कीमत, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >