पलामू में चुनावी पहरा: समाहरणालय में ऑब्जर्वरों की बड़ी बैठक, 246 बूथों के लिए सुरक्षा कवच तैयार

Palamu Municipal Election 2026: पलामू जिले में नगरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर ऑब्जर्वरों (प्रेक्षकों) ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की. उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में 246 मतदान केंद्रों की सुरक्षा और व्यवस्था पर ब्लूप्रिंट तैयार किया गया. जानें चुनाव को लेकर प्रशासन की पूरी रणनीति.

Palamu Municipal Election 2026, पलामू, (चंद्रशेखर सिंह): नगरपालिका आम चुनाव-2026 के सफल संचालन को लेकर पलामू पहुंचे ऑब्जर्वरों ने गुरुवार 5 फरवरी 2026 को समाहरणालय सभागार में जिले की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस, पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन सहित जिले के सभी पांच नगर निकायों के निर्वाची पदाधिकारी और विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी मौजूद रहे.

इन चीजों से प्रेक्षकों को कराया गया अवगत

बैठक की शुरुआत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के सभी नियुक्त ऑब्जर्वरों को एक-एक कर अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने नगर निकाय क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों, मतदान कर्मियों के आवागमन की सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं से प्रेक्षकों को अवगत कराया.

मूलभूत सुविधाएं, मतदान केंद्रों की स्थिति समेत कई चीजों की दी गयी जानकारी

इसके अलावा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाएं, मतदान केंद्रों की स्थिति, वाहनों की आवश्यकता, प्रशिक्षण कार्यक्रम, मतदान सामग्री, पोस्टल बैलेट तथा मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गयी.

Also Read: महीनों छुट्टी बाद भी नहीं लौटे हजारीबाग भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, चर्चाओं का बाजार गर्म

बनाये गये हैं 246 मतदान केंद्र

बैठक में बताया गया कि जिले के पांचों नगर निकायों में कुल 103 वार्डों के लिए चुनाव कराया जाना है, जिसके लिए 246 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. सुरक्षा व्यवस्था के तहत शस्त्रों का सत्यापन कार्य जारी है. वहीं, चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वाड टीम) और एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम) का गठन भी कर लिया गया है.

ऑब्जर्वरों ने अब तक की तैयारियों पर दिये निर्देश

मौके पर मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर परिषद, छतरपुर नगर पंचायत, हुसैनाबाद नगर पंचायत और हरिहरगंज नगर पंचायत के सामान्य ऑब्जर्वर समेत विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे. ऑब्जर्वरों ने अब तक की तैयारियों पर संतोष जताते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये.

Also Read: मेदिनीनगर मेयर चुनाव: 13 में से 11 धुरंधर मैदान में, उम्र की बाधा ने रोका 2 का रास्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >