पलामू : प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में प्रेमी गया जेल

लालजी के नेतृत्व में छापामारी कर आरोपी प्रेमी अरविंद कुमार को गिरफ़्तार किया गया. बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार व रेशमी में पिछले के एक वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

पाटन: पाटन पुलिस ने हरनावाटांड़ गांव के विनोद भुइयां की पुत्री रेशमी कुमारी की हत्या करने के आरोप में अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. पाटन थाना क्षेत्र के किसैनी टोला हरनावाटांड़ के विनोद भुइयां की पुत्री रेशमी कुमारी का रविवार को पेड़ से लटकते शव को पुलिस ने बरामद किया था. शव मिलने के बाद मृतिका रेशमी कुमारी की मां रूना देवी के बयान पर पाटन थाना में मृतिका रेशमी कुमारी के प्रेमी समेत अन्य कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

इसके बाद थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में छापामारी कर आरोपी प्रेमी अरविंद कुमार को गिरफ़्तार किया गया. बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार व रेशमी में पिछले के एक वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इधर प्रेमी अरविंद कुमार की शादी कहीं दूसरी लड़की से तय हो गयी थी.जबकि प्रेमिका रेशमी अरविंद पर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था.लड़की द्वारा जो दबाव दिया जा रहा था वह अरविंद व उसके परिजनों को पसंद नहीं था.वहीं दूसरी तरफ मृतका अरविंद की शादी में बाधक बन रही थी. इसलिए रास्ता से उसे हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी गयी और शव को लटका दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >