24 दिन बाद मिला पलामू के 14 साल के बच्चे का शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम

Palamu Crime News: पलामू के 14 साल के बच्चे का शव बरामद हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वह बीते 27 जनवरी से लापता था.

पलामू : पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र स्थित मोहलिया गांव से लापता 14 साल के हर्ष कुमार का शव पुलिस ने बरामद किया है. वह बीते 27 जनवरी से गायब था. इसके उनके परिजनों ने काफी छानबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला सका था. इसके बाद परिजनों ने मामले को लेकर शिकायत दर्ज करायी थी. लेकिन आज बुधवार सुबह उनका शव क्षत विक्षप्त अवस्था में बरामद हुआ है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

27 जनवरी को शौच करके आने की बात कहकर निकला था घर से

बता दें कि दो दिन पूर्व थाना प्रभारी कमल कुमार पांडेय पीड़ित परिजनों से मिले थे. मृत नाबालिग के पिता अभिमन्यु प्रसाद ने पुलिस को बताया था कि उनका पुत्र 27 जनवरी को घर से शाम चार पांच बजे के बीच शौच करके आधे घंटे में लौटने की बात कहकर निकला था. मृतक पिता का कहना था कि उसके पुत्र का अपहरणकर्ताओं ने आखड़ा टोला के पास किडनैप कर लिया था. आशंका जतायी जा रही है कि उन्हीं लोगों ने उन्हें मौत के घाट उतार कर फेंक दिया होगा.

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

इस बाबत थाना प्रभारी का कहना है कि पलामू पुलिस सभी बिंदुओं की छानबीन कर रही है. घटना की वजह जांच के बाद ही चल पाएगा. उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वसन दिया है. सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी है. इस घटना के लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने अखाड़ा चौक जाम कर दिया है.

Also Read: Jharkhand News: एक दर्जन से अधिक BDO और CO समेत 500 अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन पर रोक, जानें पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >