झारखंड में 14 साल की नाबालिग से हैवानियत, दरिंदे को 22 साल की सजा, 25 हजार जुर्माना

Palamu Civil Court Sentence: पलामू की अदालत ने 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सूरज कुमार भुइयां को दोषी पाते हुए 22 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. उस पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है. जुर्माना नहीं देने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी. अदालत ने दूसरे आरोपी भरोसा भुइंया को साक्ष्य के आभाव में बरी कर दिया.

Palamu Civil Court Sentence: मेदिनीनगर(पलामू), चंद्रशेखर सिंह-पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के चतुर्थ जिला व सत्र न्यायाधीश व पोक्सो कोर्ट के स्पेशल जज पवन कुमार की अदालत ने 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सूरज कुमार भुइयां को दोषी पाते हुए 22 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. 25 हजार का अर्थदंड (जुर्माना) लगाया है. अर्थदंड की राशि नहीं देने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी. दूसरे आरोपी भरोसा भुइंया को साक्ष्य के अभाव में पलामू की अदालत ने बरी कर दिया है.

घर जा रही नाबालिग से किया दुष्कर्म


पीड़िता के पिता ने पलामू जिले के नावाबाजार थाने में सूरज कुमार भुइयां और भरोसा भुइयां के खिलाफ दो मार्च 2022 को नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आरोप था कि छह फरवरी 2022 को सुबह 10-11 बजे नाबालिग अपने घर जा रही थी. रास्ते मे दोनों आरोपी उसे पकड़कर अरहर के खेत में ले गए. चाकू का भय दिखाते हुए उसका मुंह ओढ़नी से बांध दिया और दुष्कर्म किया. इसके बाद धमकी भी दी.

ये भी पढ़ें: झारखंड में अगले 96 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, 26 जून को भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

दुष्कर्म करने के बाद दी जान मारने की धमकी


दुष्कर्म करने के बाद भरोसा भुइयां ने पीड़िता की फोटो खींच ली. धमकी दी कि घटना की जानकारी देने पर या हल्ला करने पर उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मार देंगे. आरोपियों ने धमकी दी कि किसी को कहा या थाना जायेगी तो पूरे परिवार सहित घर में बंद कर आग लगा देंगे.

ये भी पढ़ें: रांची के सिल्ली में एक घर में घुसा बाघ, रेस्क्यू में जुटी टीम, निषेधाज्ञा लागू, रॉयल बंगाल टाइगर से दहशत

ये भी पढ़ें: PM Modi Gift: केंद्रीय कैबिनेट की झारखंड को बड़ी सौगात, झरिया संशोधित मास्टर प्लान के लिए 5940 करोड़ मंजूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >