डिप्टी मेयर का दावा करेंगे विवेकानंद त्रिपाठी

डिप्टी मेयर का दावा करेंगे विवेकानंद त्रिपाठी

मेदिनीनगर. नगर निगम का चुनाव संपन्न होने के बाद अब नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाने व डिप्टी मेयर का चुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गयी है. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी समीरा एस ने तिथि व स्थल निर्धारित कर दिया है. 14 मार्च को समाहरणालय के ब्लॉक ए के सभागार में यह प्रक्रिया संपन्न होगी. नगर निगम के वार्ड पार्षद पद पर निर्विरोध निर्वाचित मनोज सिंह व नीरा देवी ने डिप्टी मेयर पद का चुनाव लड़ने की घोषणा बहुत पहले ही कर दिया है. रविवार को नगर निगम के वार्ड संख्या 18 के पार्षद विवेकानंद त्रिपाठी ने भी डिप्टी मेयर पद का चुनाव लड़ने की घोषणा किया. उन्होंने कहा कि वे पूरे दमख़म के साथ चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे. डिप्टी मेयर के चुनाव में सीधी भागीदारी के लिए अभी तक तीन वार्ड पार्षदों के नाम की चर्चा तेज हो गयी है. मालूम हो कि 27 फरवरी को नगर निकाय चुनाव का मतगणना परिणाम घोषित होने के बाद अब नगर निगम में डिप्टी मेयर और अन्य निकायों में उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. कई निकायों में इस पद पर निर्विरोध चुनाव की जुगाड़ में लोग सक्रिय हैं. इच्छुक वार्ड पार्षद लॉबिंग तेज कर दिए हैं. पलामू के सभी नगर निकायों में यह चुनाव दिलचस्प होने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >