एआइ चैटजीपीटी के दौर में अभिभावकों को सचेत रहने की जरूरत : डॉ मृत्युंजय

एएसवीएन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

एएसवीएन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मेदिनीनगर. शहर एएसवीएन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव विद्यालय परिसर में मनाया गया. मुख्य अतिथि जीएलए कॉलेज के साइकोलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी डा मृत्युंजय कुमार और विशिष्ट अतिथि जेएस कॉलेज हिंदी विभाग के डा सुरेश साहू ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर डॉ मृत्युंजय कुमार ने कहा कि आज के एआइ चैट जीपीटी और ग्रोक के दौर में अभिभावकों को बच्चों के मार्गदर्शन के प्रति अधिक सजग एवं सचेत रहने की आवश्यकता है. तकनीक एक शक्तिशाली साधन है. जिसका सही दिशा में उपयोग बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बना सकता है. साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की दूरदर्शिता एवं नवीन पहल की सराहना की.विशिष्ट अतिथि डॉ सुरेश साहू ने कहा कि शिक्षा में संस्कृति और तकनीक का संतुलित समन्वय ही विद्यार्थियों को संपूर्ण विकास की ओर ले जाता है. इस दिशा में एएसवीएन पब्लिक स्कूल इसी दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है. विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता कुमारी ने अतिथियों का स्वागत किया वहीं निदेशक शशि रंजन ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया. शिक्षिका शोभा सिंह ने नये सत्र के रोड मैप की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी सत्र से विद्यालय में आर्चरी, पेंटिंग और एआइ रोबोटिक्स की कक्षाएं प्रारंभ करने की बात कही. कोच दीपक तिवारी ने बताया कि नये सत्र से कबड्डी एवं आर्चरी की कक्षाएं प्रारंभ की जायेगी. कार्यक्रम के दौरान मित्श्योर ओलिंपियाड और साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन में बेहतर करने वाले को सम्मानित किया गया. मौके पर श्रुति सिन्हा, नेहा कुमारी, प्रीति अग्रवाल, सलोनी सिंह, वर्षा गिरी, अनुराधा कुमारी, ओमप्रकाश गुप्ता, संदीप पाठक, विकास कुमार,सौरव कुमार, शिवसागर कुमार, सूर्यकांत मुखर्जी, कन्हैया कुमार तथा उदेश्वर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >